बाह: पटकुईयनपुरा में चंबल नहर में ओवरफ्लो पानी होने के कारण टूटी पटरी, किसानों के खेतों में भरा पानी
बाह ब्लॉक के पटकुईयन पुरा में चंबल नहर ओवरफ्लो होने के कारण पटरी टूट गई, जिससे किसानों के खेतों में पानी भर गया। इस दौरान किसानों ने पटरी को ठीक करने के लिए खुद ही मोर्चा सम्भाला और मरम्मत कार्य शुरू किया। पटरी टूटने से किसानों के गेहूं की फसल में पानी भर गया, फसल के साथ-साथ ग्रामीणों के घरों तक भी पानी पहुंच गया।