कासगंज: कासगंज में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित संगोष्ठी में भाजपा विधायक देवेंद्र राजपूत रहे मौजूद
यह कार्यक्रम प्रदेशव्यापी जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें कासगंज सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संगोष्ठी में जनपद के राजकीय, सहायता प्राप्त और स्ववित्तपोषित शिक्षण संस्थानों से कुल 267 शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।