मड़ियाहू: बडेरी पुलिस चौकी में शराब पीते सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, जांच शुरू
बरसठी थाना क्षेत्र की बडेरी चौकी पर तैनात सिपाही पृथ्वी सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पुलिस चौकी के अंदर बैठकर शराब पीते नजर आ रहे हैं। वही यह मामला पुलिस की छवि पर सवाल खड़ा कर रहा है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिया है.