मड़ियाहू: रानीपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है. गांव निवासी मंगरु सोनकर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विपक्षी मुकेश आदि पुरानी रंजीश को लेकर घर में घुसकर मारपीट किया. पुलिस ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है.