#शंखनाद_फाउंडेशन_सदस्यों_ने_गाड़िया_लोहार_बस्त__में_मनाई_दीपावली_______________
#बृजनगर________
शंखनाद फाउंडेशन संस्था, बृजनगर (जिला डीग) की ओर से दीपावली के पावन अवसर पर घुमंतू गाड़िया लोहार बस्ती में मिठाई वितरण कर सभी परिवारों के साथ खुशियाँ साझा कीं एवं दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर बहन लैला गाड़िया लोहार एवं बहन सरोज गाड़िया लोहार के घर माँ लक्ष्मी का पूजन कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बस्ती के परिवारों द्वारा घरों एवं मंदिरों की सुंदर सजावट ने मन मोह लिया।
संकल्प लिया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक खुशियाँ पहुँचें और हर घर में खुशियों का दीप जले।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष वेदप्रकाश पटेल, शिवम शर्मा ,नवरत्न कोली , राजवीर बैसला , योगेश सैनी, मनीष कोली , छैल बिहारी जांगिड़ , अजय योगी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Nagar, Bharatpur | Nov 9, 2026