गुना: समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र भौंरा में पुराना वारदाना भेजने पर किसान नाराज़, वीडियो वायरल
Guna, Guna | Apr 26, 2026 गुना जिले में सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं मसूर सहित अन्य फसलों की खरीदी की जा रही है। 26 अप्रैल दोपहर को बमोरी इलाके के समर्थन मूल्य खरीदी केंद्र भौंरा वेयरहाउस पर किसानों ने वीडियो वायरल कर पुराना बारदाना भेजने की बात कही। फटी पुरानी बोरियों में ना तोल हो रही और ना ही सिलाई की मशीन चल रही। किसान बोले तीन-चार दिन हो गए हमारे स्टॉल की तारीख निकल जाएगी।