रजौन: कोड़ली भगवानपुर गांव में ट्रैक्टर हादसे में चालक की मौत मामले में ग्रामीणों पर हत्या का आरोप; थाना पहुंचे दर्जनों लोग
Rajaun, Banka | Apr 19, 2026 रजौन थाना क्षेत्र के सिंहनान पंचायत अंतर्गत कोड़ली भगवानपुर गांव में ट्रैक्टर से दबकर चालक की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है । घटना के बाद मृतक के परिजनों द्वारा ग्रामीणों पर हत्या का आरोप लगाए जाने पर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण रजौन थाना पहुंचकर विरोध जताया।