कामां: कामां पुलिस ने 4 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार, 2 किशोरों को किया निरुद्ध
कामां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया तथा 2 विधि से संघर्षरत किशोरों को निरुद्ध किया। आरोपियों के कब्जे से 7 एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1 फर्जी सिम कार्ड बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन और फर्जी ऑफर देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे।मामले की जांच जारी है। शनिवार शाम 4 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।