मुज़फ्फरनगर: बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड पर आया फैसला,दोषी पाये गये PSC के 2 रिटायर्ड कर्मचारी को आजीवन करावास और 50-50 हज़ार जुर्मान
बहुचर्चित रामपुर तिराहा कांड पर कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है। जिसमें कोर्ट ने दो आरोपियों मिलाप सिंह और वीरेंद्र सिंह को दोषी मानते हुए उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।इस बहुचर्चित कांड में उत्तराखंड पृथक राज्य की मांग को लेकर उत्तराखंड से शांतिपूर्वक तरीके से दिल्ली जा रहे आंदोलनकारी पर 2 अक्टूबर 1994 की रात्रि गांधी जयंती के दिन बर्बरता ढाई गई थी।