मुज़फ्फरनगर: चरथावल थाना प्रांगण में थाना प्रभारी के द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक निर्देश
रविवार को चरथावल थाना प्रांगण में चरथावल थाना प्रभारी जयवीर सिंह के द्वारा डीजे संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी के द्वारा डीजे संचालकों को होली के पर आपत्तिजनक गाने ना बजाने एवं तेज आवाज में डीजे ना बजाने सहित अन्य दिशा निर्देश दिए। और कहा कि अगर उनके द्वारा उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ सख्त सख्त कार्रवाई होगी।