मुज़फ्फरनगर: चरथावल पुलिस और बदमाश के बीच हुई दधेडू खुर्द में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल
चरथावल पुलिस और बदमाश के बीच दधेडू खुर्द के पास मुठभेड़ हो गई।जिसमें पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश खुशी उर्फ जावेद पुत्र जुल्फा घायल हो गया।जिसे पुलिस के द्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।सीओ सदर राजू सिंह राव ने जानकारी दी कि पुलिस के द्वारा चेकिंग कर रही थी। तो मोटरसाइकिल सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया।