सोमवार को सर्कुलर रोड पर शिक्षक की मौत के बाद भारी संख्या में शिक्षकों के द्वारा रोड पर बैठकर जाम लगा दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक कांस्टेबल ने उनके शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसपर वह परिवार को मुआवजा दिए जाने व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा हत्यारे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग करते हैं।