सोमवार को सर्कुलर रोड पर शिक्षक की मौत के बाद भारी संख्या में शिक्षकों के द्वारा जमकर धरना प्रदर्शन किया गया। जहां पर जैसे ही पूरे मामले की जानकारी चरथावल विधायक पंकज मलिक को लगी तो वह शिक्षकों के बीच में पहुंचे। लेकिन शिक्षकों ने उनका विरोध शुरू कर दिया जिसको लेकर वहां पर पंकज मलिक के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।