जगदलपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील मौर्य बोले, झीरम कांड के 13 साल बीतने के बाद भी न्याय नहीं मिला, डबल इंजन सरकार में जांच अधूरी
सुशील मौर्य ने कहा कि आज सभी ने मिलकर झीरम हमले के शहीद नेताओं और जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. साल 2013 में आज ही के दिन घटे इस घटना को आज 13 साल बीत चुके हैं. 13 साल बीतने के बाद भी पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिल पाया है. झीरम घाटी हमले की बरसी पर कांग्रेस नेताओं ने शहीदों को नमन करते हुए इसे लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया।