चकरनगर: चकरनगर थाना पुलिस ने राजपुर में महिला साइबर सुरक्षा चौपाल में डिजिटल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
मिशन शक्ति फेज 5 के तहत थाना चकरनगर की मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीम ने ग्राम राजपुर में मंगलवार दोपहर 4 बजे महिला साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी तथा डिजिटल सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम कार्ड व अन्य निजी जानकारी दी।