खैरलांजी: खैरलांजी में बैंक की ज़मीन पर अतिक्रमण को लेकर बवाल, दो महिला जनप्रतिनिधि आमने-सामने
खैरलांजी के सेवा सहकारी समिति मर्यादित बैंक की जमीन पर फैले अतिक्रमण को हटाने पहुंचा राजस्व अमला उस समय विवादों में घिर गया, जब मौके पर दो महिला जनप्रतिनिधियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। जेसीबी मशीन, पुलिस बल और राजस्व अमले के साथ पहुंची टीम को आखिरकार बिना कार्रवाई किए ही लौटना पड़ा। जानकारी के अनुसार बैंक परिसर में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए जिला पंचायत स