मंडला: कलेक्टर राहुल नामदेव घोटे ने महाकौशल विपणन सहकारी समिति, लालीपुर का औचक निरीक्षण किया
Mandla, Mandla | May 6, 2026 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने बुधवार को दोपहर 2 बजे महाकौशल विपणन सहकारी समिति लालीपुर का औचक निरीक्षण किया। केंद्र में छाया की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने केंद्र पर फसल विक्रय के लिए आये कृषकों से चर्चा कर केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। किसानों ने केन्द्र सुबह के समय पर जल्दी खोलने को कहा।