🚨 सिरोल चौराहे पर गोलियों की गूंज, दो गुटों में जमकर फायरिंग
ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र स्थित कलारी चौराहे पर दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग हो गई। जानकारी के अनुसार मुरार निवासी गौरव दीक्षित और सिरोल निवासी राजा यादव के बीच फोन पर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी दी।
कुछ देर बाद दोनों अपने-अपने साथियों के साथ कलारी चौराहे पर पहुंच गए। यहां पहले बहस और गाली-गलौज हुई, फिर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई और आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही सिरोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी धर्मवीर सिंह भी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने गौरव दीक्षित के एक साथी को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही
Gwalior Gird, Gwalior | Jun 19, 2026