*जलभराव प्रभावित नागरिकों के लिए नगर निगम ने बनाए दो अस्थायी आश्रय स्थल*
_*आयुक्त के निर्देश पर कृपालपुर और नजीराबाद में राहत व्यवस्था, ठहरने के साथ भोजन-पेयजल की सुविधा*_
_प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों से कराया जा रहा अनाउंसमेंट, जरूरतमंद नागरिकों से आश्रय स्थलों का लाभ लेने की अपील_
लगातार वर्षा एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिक निगम सतना द्वारा प्रभावित नागरिकों को तत्काल राहत एवं सुरक्षित ठहराव उपलब्ध कराने के लिए दो अस्थायी आश्रय स्थल बनाए गए हैं। आयुक्त श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार सामुदायिक भवन, कृपालपुर तथा बैरिस्टर गुलशेर अहमद बारात घर, नजीराबाद में प्रभावित नागरिकों एवं परिवारों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। दोनों आश्रय स्थलों पर भोजन एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।
आयुक्त महोदय ने निगम अधिकारियों एवं मैदानी अमले को जलभराव प्रभावित क्षेत्रों पर सतत निगरानी रखने तथा जरूरतमंद नागरिकों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से जिन परिवारों के घरों में पानी प्रवेश कर गया है अथवा जिनके लिए वर्तमान स्थान पर रहना सुरक्षित नहीं है, उन्हें नजदीकी आश्रय स्थल तक पहुंचाने में हरसंभव सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
आयुक्त महोदय ने नागरिकों से अपील की है कि अतिवृष्टि एवं जलभराव की स्थिति में किसी प्रकार का जोखिम न लें। आवश्यकता होने पर तत्काल नगर निगम से संपर्क कर निकटतम आश्रय स्थल पर पहुंचें। आश्रय स्थलों और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाने के लिए नगर निगम द्वारा जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में वाहनों के माध्यम से अनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है।
आश्रय स्थल एवं संपर्क
📍 सामुदायिक भवन, कृपालपुर
मनीष वर्मा, जोनल अधिकारी – 9754129296
📍 बैरिस्टर गुलशेर अहमद बारात घर, नजीराबाद
आकाश कुमार बट्टी, जोनल अधिकारी – 9179080455
अन्य सहायता हेतु संपर्क
राम अभिलाष – 7389018760
अभिषेक – 9399049079
विवेक – 8719805387
अमित – 7987458635
राजेश – 6261442124
नगर निगम का मैदानी अमला प्रभावित क्षेत्रों में सक्रिय है। जलनिकासी के साथ नागरिकों की सुरक्षा एवं राहत को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। नागरिकों से अपील है कि आसपास किसी परिवार अथवा व्यक्ति के जलभराव में फंसे होने या सहायता की आवश्यकता की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, ताकि समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP