विदिशा: सागर से आ रहे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का विदिशा में कांग्रेसियों ने किया स्वागत, भोपाल रवाना
महिला आरक्षण की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेशव्यापी आंदोलन भोपाल में रविवार शाम को किया गया था, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सागर से भोपाल जाते समय रविवार 5 बजे विदिशा हाईवे बाईपास पर रुके। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं उनके साथ ही करीब दो दर्जन वाहनों के साथ विदिशा के कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ भोपाल रवाना हुए ।