शाजापुर: दाऊदी बोहरा समाज ने ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर शाजापुर शहर में निकाला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत
शाजापुर शहर में दाऊदी बोहरा समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, बड़ी संख्या में समाजजन हुए शामिल। रविवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज द्वारा मीरकला बाजार स्थित बोहरा मस्जिद से जुलूस प्रारंभ हुआ जो नगर के प्रमुख मार्ग से होता हुआ वापस मस्जिद पहुंचा। इस दौरान स्काउट बेंड के द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई। समाज जन शामिल हुए।