शाजापुर: डोल ग्यारस पर रहा शहर में उत्सव का माहौल 21 अखाड़ों में युवाओ ने किया शौर्य प्रदर्शन,13 डोल निकले
शनिवार को शहर में जलझूलनी एकादशी पर्व (डोल ग्यारस) धूमधाम से मनाया गया।शहर के विभिन्न इलाकों से भगवान श्रीकृष्ण को डोल में विराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया। आजाद चौक में डोल और अखाड़ों का एकत्रीकरण हुआ। इसके बाद क्रम से सभी अखाड़े निकलें।अखाड़ों में युवा तरवार लाठियो ,भंवरजाल से हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन किया। खासतौर से छोटे बच्चों और युवतियों सबक मन मोह लिया।