पीरटांड: पीरटांड से चिरकी बिनोद धाम तक नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया
पीरटांड से चिरकी बिनोद धाम तक गुरुवार को 3 बजे नशा मुक्त जनजागरूकता अभियान चलाया गया।इस दौरान बीडीओ मनोज मराण्डी, सीओ गिरजानंद किस्कू एवं थाना प्रभारी दीपेश कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए। प्रखंड मुख्यालय परिसर से लेकर चिरकी बाजार, हटिया होते हुए बिनोद धाम तक लोगों को नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया गया।जगह जगह लोगों को रूककर जागरूक किया गया।