जमुई: चौकी टांड़ में झूला लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से बिहारशरीफ के दो मजदूरों की हुई मौत, एक नाबालिग झुलसा
Jamui, Jamui | Jun 23, 2026 ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र के चौकिटांड़ गांव में मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित होने वाले मेला में मंगलवार की शाम 4:00 बजे झूला लगाने के दौरान 11 हज़ार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आने से दो मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग झुलस गया। मृतक दोनों मजदूर के शव को और झुलसे नाबालिग को सदर अस्पताल लाया गया, जहां घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है।