अशोक नगर: पछाड़ी खेड़ा के पास बाइक चालक ने 20 वर्षीय युवक को टक्कर मारी, घायल ज़िला चिकित्सालय में भर्ती
अशोकनगर शहर के पछाड़ी खेड़ा के पास एक बाइक सवार युवक को दूसरे बाइक चालक युवक ने टक्कर मार दी । जिससे वह घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार आंवरी निवासी मनीष पुत्र राजकुमार कुशवाहा उम्र 20 वर्ष शनिवार की रात 9 बजे अशोकनगर से अपने गांव जा रहा था इसी दौरान पछाड़ी खेड़ा के पास पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। युवक को राहगीरों ने चिकित्सालय पहुंचाया।