अल्बर्ट एक्का (जारी): रविवार को चार घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, अपनी तैयारी पहले से कर लें
रविवार की सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी जारी के लाइनमैन विपिन गिरी ने शनिवार को दी। उन्होंने बताया कि कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर रायडीह, डुमरी, जारी एवं चैनपुर क्षेत्र की 33 केवी विद्युत लाइन का मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इस कारण निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।