कन्नौज: नसरापुर स्थित सपा कार्यालय पर बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती मनाई गई, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी रहे मौजूद
बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती कन्नौज के नसरापुर स्थित सपा कार्यालय पर मनाई गई। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज 100वीं जन्म जयंती है। एक दिन पहले ही मंगलवार को भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।