कन्नौज: कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम
चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नबाव सिंह यादव ने कार्यक्रम का आयोजन कराया। सामाजिक न्याय के पुरोधा और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की आज 100वीं जन्म जयंती है। एक दिन पहले ही मंगलवार को भारत सरकार ने कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।