बिरसा: बोंदारी, कुंडेकसा, कोरका, अडोरी और मछुरदा में घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य टीम
Birsa, Balaghat | Aug 10, 2026 बिरसा विकासखंड के ग्राम बोंदारी, कुंडेकसा, कोरका, अडोरी और मछुरदा में बच्चों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार घर-घर सर्वे कर रही हैं। 10 अगस्त दोपहर 12 बजे से टीमों ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर बीमार होने पर तत्काल अस्पताल में उपचार कराने की समझाइश दी। ग्रामीणों को झाड़-फूंक से दूर रहने, पानी उबालकर पीने, बासी भोजन से बचने और