भीलवाड़ा: एवरेस्ट आश्रय स्थल का आकस्मिक निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव ने किया
भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भीलवाड़ा की सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्रीमती रश्मि आर्य ने एवरेस्ट आश्रय स्थल, भीलवाड़ा का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सचिव श्रीमती आर्य ने आश्रय स्थल में साफ-सफाई, भोजन एवं पोषण व्यवस्था, चिकित्सा सुविधाएं, बालगृह का वातावरण का अवलोकन किया।