झरिया :- झरिया में पुआल लदे वाहन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला वाहन, इलाके में मची अफरातफरी।
झरिया: जोड़ापोखरा थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान के पास बुधवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब पुआल (बिचाली) से लदे एक वाहन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया और वाहन आग की लपटों में घिर गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।