आज दिनाँक 05.06.2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) को एचपीसीएल बायोफ्यूल लिमिटेड इकाई सुगौली के सभागार में एक किसान शिविर का आयोजन उप निदेशक सह सहायक निदेशक, ईख विकास मोतिहारी श्री अजीत कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया।
इसमें कृषि विज्ञान केंद्र माधोपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह केंद्र प्रभारी डॉ अभिषेक प्रताप सिंह के साथ साथ डॉक्टर सौरभ दुबे ने किसानों को एक से तीस जून 2026 तक खेत बचाओ अभियान के तहत् उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने एवं IDM,IPM पर विस्तार से जानकारी दी।
गन्ना प्रसार अधिकारी श्री बैद्यनाथ साहू ने किसानों को गन्ना योजना के बारे में बताया। लघु सिंचाई विभाग के प्रतिनिधि श्री रंजीत कुमार ने सिंचाई योजना के बारे में जानकारी दी। मंच संचालन गन्ना प्रबंधक श्री संजीव कुमार ने किया।
उप महाप्रबंधक श्री एस आर भारद्वाज ने साफ सुथरा एवं ताजा गन्ना आपूर्ति हेतु किसानों को समझाया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, सुगौली के प्रतिनिधि द्वारा कृषकों को बैंक एवं ऋण के विषय में जानकारी दी। बैठक में सुगौली क्षेत्र के सैकड़ों गन्ना उत्पादक किसानों ने भाग लिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
19 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026