मिंजर मेला-2026 में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी व कर्मचारी सम्मानित
सुरेंद्र ठाकुर | चंबा, 24 अगस्त 2026
चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेला-2026 के दौरान आयोजित खेल एवं स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं को सफल, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक जिला चंबा विजय कुमार ने उत्कृष्ट सेवाओं और समर्पित कार्य के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा, उप पुलिस अधीक्षक (मु.) बलदेव दत्त सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।
मिंजर मेला के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और लोगों की भागीदारी रही। ऐसे में पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई।
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की गई। पुलिस विभाग ने कहा कि किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाने में सुरक्षा व्यवस्था की अहम भूमिका होती है और चंबा पुलिस ने इस जिम्मेदारी को पूरी तत्परता के साथ निभाया।
सम्मान प्राप्त करने वाले सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए बधाई दी गई तथा भविष्य में भी इसी तरह समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की शुभकामनाएं दी गईं।
मिंजर मेला-2026 के सफल आयोजन में चंबा पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।
#मिंजरमेला2026 #मिंजरमेला #चंबा #चंबान्यूज #चंबापुलिस #पुलिससम्मान #पुलिसविभाग #खेलप्रतियोगिता #मिंजरमेला_2026 #हिमाचलप्रदेश #Chamba #MinjarMela #ChambaPolice #PangiLiveNews #PangiLive #BreakingNews #HimachalNews
Chamba, Chamba | Aug 24, 2026