करंट वाले पोल से फिर हादसे का खतरा, दो बकरियां और कुत्ता बाल-बाल बचे
हल्द्वानी। लाइन नंबर-15 में 17 अगस्त को करंट लगने से मोहम्मद नदीम और उनकी 13 वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि उसी पोल में एक बार फिर करंट आने से इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार को इसी पोल के संपर्क में आने से पहले दो बकरियां चिपकते-चिपकते बचीं और इसके बाद एक कुत्ता भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।
मामले की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग के जेई ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि पोल के एक हिस्से से बिजली का तार टच हो रहा था, जिसके कारण पोल में करंट उतरने की स्थिति बनी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि 17 अगस्त की दर्दनाक घटना के बाद भी अगर उसी पोल में दोबारा करंट आ रहा है, तो यह विभागीय लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े करता है। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में सभी विद्युत पोलों की तत्काल जांच कराकर खतरनाक पोल और तारों को दुरुस्त किया जाए, ताकि दोबारा किसी इंसान या बेजुबान की जान खतरे में न पड़े।
I7 NEWS | हल्द्वानी
एक हादसे के बाद भी सबक नहीं? उसी पोल में फिर उतरा करंट, जनता में आक्रोश
#हल्द्वानी #लाइननंबर15 #करंट #बिजलीविभाग #विद्युतविभाग #करंटवाला_पोल #I7News #HaldwaniNews #BreakingNews #UttarakhandNews #जनतामेंआक्रोश #बिजलीकातार #विद्युतहादसा #सुरक्षाकीसवाल #HaldwaniBreaking #NainitalNews #UttarakhandBreakingNews #LocalNews #NewsUpdate #जनताकीआवाज