अलवर: अलवर में शहरी सेवा शिविर में मंत्री ने बांटे पट्टे, देसी अंदाज में दी नसीहत
Alwar, Alwar | Jun 16, 2026 अलवर। शहरी सेवा शिविर के तहत मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने अपने हाथों से महिला-पुरुषों को पट्टे बांटे। देसी अंदाज में उन्होंने कहा, "माई पट्टो रजिस्टर्ड जरूर करा लीजो" और "भाई साहब आ भी।" एक बुजुर्ग महिला के पूछने पर हंसकर बोले, "तहसीलदार बता देगा।"