भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र: कुलदीप पठानियां
शिमला में विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के करीब 210 छात्र-छात्राओं ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय का दौरा किया। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने विद्यार्थियों को संसदीय प्रणाली, लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हैं।
इस दौरान पठानियां ने विधानसभा के ऐतिहासिक कौंसिल चैंबर के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1925 में विट्ठल भाई पटेल इसी सदन में राष्ट्रीय असेंबली के पहले निर्वाचित अध्यक्ष बने थे। विद्यार्थियों को सदन की ऐतिहासिक घटनाओं और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत करवाया गया।
#HimachalPradesh #Shimla #KuldeepPathania #HimachalAssembly #Democracy #IndianDemocracy #Students #PoliticalNews #HimachalNews #ShimlaNews
Chamba, Chamba | Sep 2, 2026