शुक्रवार दोपहर 1 बजे पलामू जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के मस्जिदों में पूरे अकीदत के साथ रमज़ान की अलविदा जुमे की नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रमजान माह के आखिरी जुमा की नमाज अदा की और अमन चैन के लिए दुआ मांगी। सभी मस्जिदों में नमाजियों के बैठने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की गयी थी। मस्जिदों के बाहर पुलिस मुस्तैद थी।