भाकपा के जिला सचिव रुचिर कुमार तिवारी,वरिष्ठ नेता सूर्यपत सिंह,अभय कुमार भुइंया,चंद्रशेखर तिवारी,आलोक कुमार तिवारी ने गुरूवार शाम 6 बजे एक बयान प्रसारित कर कहा कि पिछले दिनों पुलिस की बर्बरतापूर्वक पिटाई से महफूज अहमद की मौत हुई। इसके लिए दोषी सिर्फ नावा बाजार थाना प्रभारी नहीं है,बल्कि इस घटनाक्रम में पलामू पुलिस कप्तान की भूमिका भी संदिग्ध है।