मेदिनीनगर (डालटनगंज): कुशवाहा समाज के चर्चित लोगों पर लगातार हो रहे आपराधिक हमले चिंताजनक, प्रशासन अपराधियों को चिन्हित कर कार्रवाई करे: अजीत मेहता
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा पलामू के अध्यक्ष अजीत मेहता ने कुशवाहा समाज के चर्चित लोगों पर लगातार हो रहे आपराधिक हमले पर चिंता व्यक्ति है। शुक्रवार दोपहर 1 बजे मेदिनीनगर में एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि कुशवाहा समाज के लोगों पर लगातार हमले किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित कर अविलंब गिरफ्तार किया जाए।