चौपारण: पंचायत भवन परिसर में पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन हुआ
पंचायत भवन में पेंशनधारियों का भौतिक सत्यापन पंचायत भवन परिसर में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के लाभुकों का भौतिक सत्यापन किया गया। कार्यक्रम में मुखिया जानकी यादव, पंचायत सचिव मुकेश कुमार सिन्हा, उप मुखिया प्रतिनिधि मो. मतीन, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मो. जामल, वीएलई मो. शाहिद, पंचायत सहायक, वार्ड सदस्य एवं ग्रामीण मौजूद रहे।