कोरांव: जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जनपद से एकत्रित 5 टन प्लास्टिक कचरे को कोरांव के केंद्र पर भेजा गया
प्रयागराज के कोरांव विकास खंड की ग्राम पंचायतों में रविवार को "प्लास्टिक मुक्त अभियान" चलाया गया। जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर हुए इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग 5 टन सिंगल यूज प्लास्टिक और अन्य प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। इसे पुनर्चक्रण के लिए भेजा जा रहा है। यह अभियान भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ।