गुन्नौर: गांव पतरिया निवासी महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पतरिया निवासी शमशुल की पत्नी फरहीन का शव शुक्रवार शाम करीब 7 बजे कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे के सहारे लटका हुआ मिला। शव लटका हुआ देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव पतरिया निवासी शमशुल की शादी करीब 1 साल पहले गुन्नौर थाना क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी यूनिस अली की पुत्री फरहीन से हुई थी।