शिवहर: तरियानी के ओरा में एक दिन में चार मोटरसाइकिल चोरी, पुलिस जाँच में जुटी
तरियानी थाना क्षेत्र के ओरा गांव में एक दिन में चार-चार मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आई है. जहां हड़कंप मच गई है. तरियानी थानाध्यक्ष विनय प्रसाद रविवार शाम 06 बजे बताया कि चोरी की घटना हुई है पुलिस छापामारी अभियान में जुट गई है. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन किया जाएगा.चोरी की घटना में अजीत महतो,राजा कुमार,रणविजय चौहान और अमोद सिंह मोटरसाइकिल चोरी हुई है।