बालूमाथ: जिला स्थापना पर बालूमाथ में 'रन फॉर वे' कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में रन फॉर वे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के, शिक्षक ,छात्र छात्राओं के साथ-साथ प्रशासनिक पदाधिकारी तथा कई जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम बालूमाथ प्रखंड कार्यालय परिसर से प्रारंभ होकर बालूमाथ राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय के खेल मैदान तक हुई l