उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी जमीनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में देहरादून स्थित प्रदेश बीजेपी कार्यालय में बाइकों की पहली खेप पहुंच चुकी है। हरियाणा से एक बड़े ट्रक में भरकर 41 नई मोटरसाइकिलें पार्टी मुख्यालय लाई गई हैं।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ये बाइकें बीजेपी के विस्तारकों को दी जाएंगी। इन बाइकों के जरिए पार्टी विस्तारक प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर ग्राउंड लेवल पर फील्ड सर्वे करेंगे और जनता का फीडबैक जुटाएंगे। देखिए देहरादून बीजेपी कार्यालय से यह खास रिपोर्ट।
#UttarakhandNews #DehradunNews #BJPUttarakhand #UttarakhandElection #DoonHorizon