शाजापुर: रैंप योजना के तहत पॉलिटेक्निक कॉलेज में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कार्यशाला आयोजित
जिले के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) के प्रदर्शन में सुधार लाने के उद्देश्य से रेजिंग एंड एक्सलेरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस (RAMP) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन पॉलिटेक्निक कॉलेज शाजापुर में किया गया। इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न उद्योग ने सक्रिय भागीदारी की।