शाजापुर: शाजापुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर हमला बोला, कर्ज लेने के लिए ही कैबिनेट बैठक बुलाई जाती है
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को शाजापुर पहुंचे और स्थानीय एक निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महू में आयोजित होने वाले 'जय बापू, जय भीम और जय संविधान' कार्यक्रम के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम गुरुवार शाम करीब चार बजे तक चला।