राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी, विधायक रोहित बोहरा ने कराया रोजा इफ्तार, अमन-चैन की दुआ मांगी
राजाखेड़ा में ईद उल फितर शनिवार को मनाई जाएगी,विधायक रोहित बोहरा ने कराया रोजा इफ्तार, अमन-चैन की दुआ मांगी धौलपुर जिले के राजाखेड़ा कस्बे में ईद उल फितर का त्योहार शनिवार को मनाया जाएगा। ईद की नमाज सुबह 9 बजे शाही जामा मस्जिद ईदगाह में अदा की जाएगी। इससे पहले गुरुवार शाम विधायक रोहित बोहरा ने रोजेदार मुस्लिम भाइयों के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया।