मुज़फ्फरनगर: भाजपा नेता की धर्मपत्नी के साथ साइबर ठगों ने की ठगी, खाते से गायब किए ₹46350
भाजपा नेता प्रमोद मित्तल की धर्मपत्नी रेखा मित्तल से साइबर ठगो के द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया है जिसमें भाजपा नेता प्रमोद मित्तल ने बताएं कि उनकी धर्मपत्नी के पास एक फोन आया जिसमें उन्होंने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई जा रही है और उनके द्वारा एक ओटीपी भेज कर उसे वापस मांग गया और कुछ ही देर बाद उनके खाते से 46350 रुपए गायब कर दिए है।