सिरदला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 11 गिरफ्तार, 20 लीटर देसी शराब बरामद
नवादा। सिरदला थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून के सख्त पालन और अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 7 शराब के नशे में पाए गए पियक्कड़, 2 शराब धंधेबाज तथा 2 वारंटी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 20 लीटर देसी शराब भी बरामद की।
Nawada, Nawada | Aug 1, 2026